अमृतसर में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा के छेहरटा स्थित बीआरटीएस लेन पर हुआ। प्रिंस कुमार नाम का युवक रात को अपनी दुकान बंद करके स्कूटर से घर लौट रहा था। जैसे ही वह बीआरटीएस लेन में पहुंचा, सामने से आ रही क्रेटा कार ने उनकी स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रिंस की एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ। प्रिंस के नियोक्ता ने आरोप लगाया है कि यह टक्कर जानबूझकर की गई है। फिलहाल घायल प्रिंस अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना आकस्मिक थी या जानबूझकर की गई, इस पहलू की भी जांच की जा रही है।


