भास्कर न्यूज | जालंधर अखिल भारतीय महाजन शिरोमणि सभा यूथ द्वारा एफसी सोंधी क्रिकेट स्टेडियम में महाजन शिरोमणि प्रीमियर लीग (एमएसपीएल) सीजन–2 का ग्रैंड फिनाले करवाया गया जिसमें महाजन एवेंजर्स जालंधर ने महाजन स्पार्टन्स ऊधमपुर को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में 99 रनों के लक्ष्य को जालंधर की टीम ने मात्र 13.4 ओवर में हासिल कर लिया। एवेंजर्स की ओर से प्रणव महाजन, सबीने महाजन और अनमोल महाजन ने शानदार गेंदबाजी की। जवाब में महाजन एवेंजर्स ने वरुण (51 रन) और कार्तिकेय (37 रन) की दमदार बल्लेबाजी से लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। प्रणव महाजन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरोमणि सभा के राष्ट्रीय प्रधान जंगी लाल महाजन उपस्थित रहे। उनके साथ महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, लेडीज विंग की राष्ट्रीय प्रधान डॉ. रेनू गुप्ता, महाजन भवन हरिद्वार के वाइस चेयरमैन अजय महाजन, महाजन सभा जालंधर के प्रधान कृष्णा महाजन तथा पठानकोट से सन्नी महाजन (प्रताप वर्ल्ड) विशेष रूप से मौजूद रहे। मैच का उद्घाटन यूथ विंग के राष्ट्रीय प्रधान अमित गुप्ता ने किया। यूथ विंग के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी हिमांशु महाजन और कोषाध्यक्ष दीपक महाजन ने सभी दानदाताओं का आभार जताया। समापन अवसर पर विजेता महाजन एवेंजर्स जालंधर को 2 लाख रुपए नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता महाजन स्पार्टन्स ऊधमपुर को सभा की ओर से 50 हजार और राष्ट्रीय प्रधान जंगी लाल महाजन द्वारा व्यक्तिगत रूप से 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। यहां यूथ विंग के राष्ट्रीय सेक्रेटरी गौतम महाजन, राष्ट्रीय सेक्रेटरी साहिल गुप्ता, राष्ट्रीय सेक्रेटरी दीक्षित गुप्ता, राष्ट्रीय सेक्रेटरी राजन गुप्ता, राष्ट्रीय सेक्रेटरी वरुण महाजन, संजीव महाजन, मनीष बक्शी, विवेक महाजन, राकेश महाजन, मोहित महाजन, रोहित महाजन, सौरव महाजन, गौरव महाजन, उषा महाजन, अलका महाजन, गीता महाजन, सारिका महाजन, उषा कृष्णा महाजन, सोनिया महाजन, रितु महाजन, विजय महाजन, शेफाली गुप्ता व अन्य लोग उपस्थित थे।


