सवाईमाधोपुर| अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला शाखा, अखिल राजस्थान जांगिड़ ब्राह्मण अधिकारी-कर्मचारी महासंघ जिला शाखा, युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जांगिड़ समाज के लोग मौजूद रहे।


