शहर में घरों के बाहर बाइक रखना हुआ खतरनाक:चोर गिरोह मौका पाकर चुरा रहा बाइक, लगातार बढ़ रहे मामले

जोधपुर शहर में बाइक चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। कमिश्नरेट क्षेत्र में दो दिन में चार जगह से बाइक चोरी हो चुकी है। बीते 1 सप्ताह में 15 से अधिक जगहों पर बाइक चोरी की वारदातें सामने आ चुकी है। इसको लेकर अब अलग अलग रिपोर्ट थाने में दी गई है। पहला मामला चौपाटी हाउसिंग बोर्ड थाने में देवाराम सेन ने दर्ज कराया। बताया कि अरिहंत नगर पिपली चौराहे के पास से 30 नवंबर को अज्ञात चोर उनकी बाइक चुरा कर ले गया। इसको लेकर मामला अब दर्ज किया गया है। शनिवार को भी बाइक चोरी के तीन मामले सामने आए। पहला मामला एयरपोर्ट थाने में गजेंद्र सिंह ने दर्ज करवाया। बताया कि उन्होंने रेजिडेंसी रोड दिव्या मदेरणा के ऑफिस के बाहर अपनी बाइक खड़ी की थी। जिसे 12 दिसंबर की शाम अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। दूसरा मामला चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना में राकेश पुत्र मगनाराम चौधरी ने दर्ज करवाया। बताया कि पाल बालाजी ठाकुरजी खेल मैदान से 11 दिसंबर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच अज्ञात कर उनकी बाइक चुरा कर ले गया। तीसरा मामला सुनील सुथार पुत्र घनश्याम सुथार निवासी सोनारो का बास तिवरी ने दर्ज कराया। बताया कि सेक्टर 23 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से 13 दिसंबर को अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल चुरा कर ले गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *