जयपुर में दूसरी बार झालाना लेपर्ड रिजर्व पहुंचे क्रिकेटर सूर्यकुमार:कड़ाके की सर्दी में दोस्तों के साथ की सफारी; तेंदुआ दिखने पर रोमांचित हो गए

भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बुधवार सुबह अपने दोस्तों के साथ जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व पहुंचे। कड़ाके की सर्दी के बीच उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया और प्रकृति के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताए। सफारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने झालाना की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारा और जंगल के शांत वातावरण का अनुभव किया। वहीं सफारी के दौरान सूर्यकुमार यादव को लेपर्ड के दीदार का भी मौका मिला, जिससे वे खासे उत्साहित नजर आए। उन्होंने जंगल की वादियों, पहाड़ियों और वन्यजीवों को देखकर खुशी जताई। झालाना लेपर्ड रिजर्व की जैव विविधता और यहां का शांत माहौल उन्हें काफी पसंद आया। बता दें कि सूर्यकुमार यादव जयपुर में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में शामिल होने के लिए आए थे। सूर्य कुमार मंगलवार को मुंबई टीम की ओर से हिमाचल प्रदेश के साथ हुए मुकाबले में शामिल हुए थे। वन विभाग के प्रयासों की सराहना की रेंजर जितेंद्र सिंह शेखावत ने सूर्यकुमार यादव का स्वागत किया और उन्हें झालाना लेपर्ड रिजर्व की विशेषताओं, यहां पाए जाने वाले वन्यजीवों और संरक्षण कार्यों की जानकारी दी। सूर्यकुमार यादव ने भी वन विभाग के प्रयासों की सराहना की और प्रकृति संरक्षण के महत्व पर बात की। क्रिकेट मैदान से दूर जंगल सफारी का यह अनुभव सूर्यकुमार यादव के लिए यादगार रहा। उनकी यह यात्रा एक बार फिर झालाना लेपर्ड रिजर्व को देशभर में पर्यटन के नक्शे पर चर्चा में ले आई है। वहीं पिछले साल अप्रैल में सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी के साथ झालाना लेपर्ड रिजर्व घूमने आए थे। तब उन्हें झालाना की खूबसूरती ने इतना आकर्षित किया कि वे अब फिर जयपुर पहुंचने पर लेपर्ड का करीब से दीदार करने झालाना पहुंच गए। ये खबर भी पढ़िए जयपुर में ‘लेपर्ड वाली मां’ के दर्शन करने पहुंची साइना-नेहवाल:झालना के सबसे फेमस तेंदुए को करीब से देखा, नए साल का जश्न मनाया स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना जयपुर में हैं। उन्होंने 2025 के आखिरी दिन झालाना में लेपर्ड सफारी की। इसके बाद रामबाग पैलेस में नए साल की आखिरी शाम बिताई। इस दौरान झालाना के जंगलों में स्थित प्राचीन कालक्या माता मंदिर भी पहुंची। जिसे लेपर्ड वाली मां के नाम से भी जाना जाता है। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *