DSPMU में हलचल… प्रॉक्टर और छात्रावास अधीक्षक पद से डॉ. राजेश सिंह ने दिया इस्तीफा

रांची|डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के इतिहास विभाग के एक्टिंग विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय के दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रॉक्टर और छात्रावास अधीक्षक के पद से 2 जनवरी को ही त्यागपत्र सौंप दिया था। डॉ. राजेश कुमार सिंह ने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण बताए हैं। हालांकि विश्वविद्यालय के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार दायित्वों के निर्वहन के बावजूद उन्हें अपेक्षित सहयोग मिल रही थी, जिससे असंतोष की स्थिति बनी हुई थी। डॉ. सिंह वर्तमान में इतिहास विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष होने के साथ-साथ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (पीआरओ) की भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में एक साथ दो अहम पदों से उनका इस्तीफा विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है कि इस्तीफा कब तक स्वीकार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *