सूंइया मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे जोधपुर IG:कमेटी के साथ की चर्चा, बोले-मेले को अव्वल और सुरक्षित बनाने का रहेगा प्रयास

बाड़मेर जिले के चौहटन में इस माह के आखिरी दिनों में भरने वाला सूंईया पोषण मेले को लेकर जोधपुर आईजी विकास कुमार व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने शनिवार देर शाम को चौहटन पहुंचे। वहां पर श्रद्धालुओं के आने-जाने और रुकने की जगहों का अवलोकन किया। आईजी ने कहा कि मेले को लेकर जिले भर के पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि मेले को भव्य, सुरक्षित बनाया जाए। इस दौरान बाड़मेर एसपी नरेन्द्रसिंह मीणा एवं एडीशनल एसपी जसाराम बोस सहित पुलिस टीम के साथ मेला स्थल पर पहुंच कर अवलोकन किया। महंत जगदीशपुरी से आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने सूंईया पोषण मेला संबंधी सभी बारीकियों पर अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से की जानकारी। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेरिकेटिंग एवं आवागमन व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त बनाने के उपायों पर की चर्चा। वीआईपी के हेलीपेड व्यवस्था तैयार रखने की बात कही। यात्रियों के आवास एवं भोजन व्यवस्था के निर्देश दिए। आग लगने दौरान आग के आसपास सुरक्षा व नियंत्रण सहित अग्नि शमन की व्यवस्था तैयारी की। भीड़ को नियंत्रित रखने, पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त बनाने, जरूरी स्थानों पर आवश्यक रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडवोकेट रूपसिंह राठौड़, देवीलाल चौधरी, मोहन पूनिया, जगदीश मौजूद रहे। आईजी ने कहा- मेले को लेकर जो व्यवस्थाएं और ऑप्शनल रास्ते बनाए गए है। लोगों को ठहरने और सुविधा के लिए जो चीजें काफी हद तक बेहतर दिख रही है। उसमें कुछ सुधार और सुझाव है। एक बार कमेटी के साथ बैठकर भी विचार-विमर्श किया गया है। मैं समझता हूं कि सभी विभाग मिलकर इस मेले को अव्वल, सुरक्षित करवाएं, जिससे आगे आने वालों के लिए उदाहरण बनाने का प्रयास करेंगे। इसी दिशा में हम एक मीटिंग भी जिले की पुलिस के साथ करेंगे ओर चर्चा करेंगे। बिना दुर्घटना और जीरों टॉलरेंस के आधार पर किस तरीके से मेले को सम्पन्न किया जा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *