हिमाचल CM बोले- 6000 JBT-TGT व PGT की भर्ती जल्द:700 पद स्टाफ नर्स के भरेंगे, पूर्व सरकार में सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट में फंसी रही भर्तियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने 5 साल में 20 हजार नौकरियां निकाली। उनमें से आधी भर्तियां सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में फंसी रही। कांग्रेस की सरकार ने इन केस को सेटल किया और युवाओं को नौकरी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2 साल में 31 हजार नौकरियां निकाली। उन्होंने कहा, 6000 हजार जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर), टीजीटी (ट्रेंनड ग्रेजुएट टीचर), पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) और 1200 पुलिस कॉस्टेबल की भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा, प्रत्येक मेडिकल कालेज में हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने के लिए 700 पद स्टाफ नर्स के निकालने जा रहे है। कांगड़ा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा, 2023 की आपदा में हिमाचल प्रदेश में 23 हजार घर टूटे। केंद्र ने मदद नहीं की। हिमाचल सरकार ने खुद नियम बदलकर मकान टूटने पर मिलने की डेढ़ लाख रुपए की राहत राशि को बढ़ाकर 7 लाख रुपए किया। कांगड़ा को 88.68 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट धर्मशाला दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने आज कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में 88.68 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली चार प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कांगड़ा की ग्राम पंचायत बीरता, घुरकड़ी, ललेहड़, मटौर, नटेहड़ आदि क्षेत्रों के लिए 60.12 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सीवरेज स्कीम तथा 12.59 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले देहरा अरला, गवला अंद्राड़, तरसूह, ललेहड़, बीरता, जोगीपुर, सेवकरा, नटेहड़ सड़क के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दौलतपुर तथा 5.16 करोड़ की लागत से इच्छी, मटौर, नंदेहड़, कोटकवाला, जमानाबाद, अब्दुल्लापुर, मिहालू, जोगीबला, सहौड़ा और गगल गांवों के लिए उठाऊ पेयजल योजना के संवर्धन कार्य की आधारशिला रखी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *