स्मार्ट मीटर में शॉर्ट सर्किट, हार्डवेयर गोदाम में लगी आग:5 लाख का नुकसान, कड़ी मशक्कत से स्थानीय लोगों ने पाया काबू

कोडरमा में स्मार्ट मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण हार्डवेयर के गोदाम में भीषण आग लग गई। तिलैया थाना क्षेत्र के पानी टंकी रोड स्थित रोटरी आई हॉस्पिटल के सामने स्थित गोदाम में सोमवार शाम लगभग 4 बजे यह घटना हुई। गोदाम के मालिक राजकुमार मोदी के अनुसार, स्मार्ट मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिससे लगभग 5 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही गोदाम मालिक सोनू कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए रोटरी आई हॉस्पिटल के फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आग काफी हद तक नियंत्रित कर ली गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में स्मार्ट मीटर को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर से शॉर्ट सर्किट की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिस पर बिजली विभाग को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक गोदाम मालिक की ओर से तिलैया थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। स्थानीय प्रशासन से स्मार्ट मीटर की सुरक्षा और शॉर्ट सर्किट की जांच की मांग की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *