17वां एडिशन आज से, इस बार एंट्री भी फ्री:पहली बार 34 से ज्यादा कंपनियां गाड़ियां पेश करेंगी, 22 जनवरी तक चलेगा

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आज यानी शुक्रवार (17 जनवरी) से शुरू होगा। इसमें पहली बार 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हो रही हैं। 1986 में आयोजित ऑटो एक्सपो के पहले एडिशन के बाद से ये संख्या सबसे ज्यादा है। इस एक्सपो का ऑफिशियल नाम द मोटर शो है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार, एक्सपो में मारुति सुजुकी, हुंडई, मर्सडीज, BMW, BYD समेत कई बड़े ब्रांड अपने नए मॉडल शोकेज करेंगे। यह भारत मोबिलिटी का दूसरा और ऑटो एक्सपो मोटर शो का 17वां एडिशन है, जो 22 जनवरी तक चलेगा। सवाल 1 : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 की तारीखें क्या हैं?
इसमें 17 और 18 जनवरी को सिर्फ मीडिया पर्सन, डीलर्स और स्पेशल गेस्ट ही जा सकेंगे। 19 से 22 जनवरी तक इसमें आम लोग जा सकेंगे। सवाल 2 : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो कहां आयोजित होगा? सवाल 3 : एंट्री फीस कितनी रहेगी, क्या फ्री में जा सकेंगे?
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आम लोग फ्री में घूम सकते हैं। एंट्री पास के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए www.bharat-mobility.com पर जाकर आप अपना नाम और ईमेल के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद आपके ईमेल पर एक QR-कोड आएगा, जो आपका एंट्री पास होगा। वेन्यू पर जाकर आप यह क्यूआर कोड दिखाकर एंट्री कर सकते हैं। प्रत्येक टिकट या पास से सिर्फ एक व्यक्ति को एंट्री मिलेगी। 5 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए कोई टिकट जरूरी नहीं है। साथ ही, व्हीलचेयर पर बैठे व्यक्तियों और उनके किसी सहायक/सहायक के लिए भी कोई टिकट आवश्यक नहीं होगा। सवाल 4 : टिकट या पास गुम होने पर क्या होगा?
टिकट या पास चोरी होने या खो जाने पर कोई डुप्लीकेट जारी नहीं किया जाएगा। टिकट तभी वैलिड होगा, जब बारकोड या होलोग्राम के साथ छेड़छाड़ न की गई हो। सवाल 5 : शो की डेली टाइमिंग क्या रहेगी? ​​​​सवाल 6 : भारत मंडपम से नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन सा है?
सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन नजदीकी मेट्रो स्टेशन है, जो भारत मंडपम से लगभग 5 मिनट के वॉकिंग डिस्टेंस पर है। सवाल 7 : भारत मंडपम रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से कितने दूर हैं? सवाल 8 : भारत मंडपम में एंट्री के लिए कितने गेट हैं?
विजिटर्स के लिए भारत मंडपम में 2 एंट्री गेट और 2 एग्जिट गेट हैं। फूड एंड बेवरेज सहित इवेंट्स के लिए 13 एग्जीबिशन हॉल हैं। सवाल 9 : क्या एक टिकट या पास का इस्तेमाल कई बार किया जा सकता है?
एक टिकट या पास से एग्जीबिशन वेन्यू पर सिर्फ एक बार ही एंट्री होगी। आयोजक किसी भी विजिटर को बिना कोई कारण बताए एंट्री करने से रोक सकते हैं, भले ही उसके पास वैध टिकट हो। सवाल 10 : कौन-कौन सी कार्स और टू व्हीलर लॉन्च हो सकते हैं? भारत मोबिलिटी शो 2025 में शामिल होने वाले ब्रांड
ऑटो एक्सपो में हिस्सा लेने वाली मैन्युफैक्चरर की बात करें तो इनमें टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, हुंडई मोटर इंडिया, किआ इंडिया और स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया, BMW, मर्सिडीज-बेंज, पोर्श इंडिया और BYD जैसे ग्लोबल लक्जरी ब्रांड इसमें शामिल होंगे। टू-व्हीलर सेक्शन में TVS मोटर कंपनी, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया, सुजुकी मोटरसाइकिल और यामाहा इंडिया जैसे मार्केट लीडर ब्रांड भाग लेंगे। वहीं, कॉमर्शियल सेक्शन में वोल्वो आयशर कॉमर्शियल व्हीकल्स, अशोक लीलैंड, जेबीएम और कमिंस इंडिया जैसे नाम शामिल होंगे। इसके अलावा, एथर एनर्जी, ओला इलेक्ट्रिक, TI क्लीन मोबिलिटी, ईका मोबिलिटी और वियतनाम स्थित विनफास्ट जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियां भी अपने मॉडल और टेक्नोलॉजी शोकेज करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *