ट्रांसपोर्ट नगर में शराब दुकान स्थानांतरण का विरोध:महिलाएं पहुंची कलेक्टोरेट, गंगापुर से शराब दुकान हटाने को लेकर राजनीति

अंबिकापुर के गंगापुर में शराब दुकान के विस्थापन का मुद्दा राजनैतिक अखाड़ा बन गया है। शराब दुकान को गंगापुर से ट्रांसपोर्ट नगर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया तो संत गहिरा गुरूवा वार्ड, ट्रांसपोर्ट नगर की महिलाएं बड़ी संख्या में भाजपा नेता के साथ कलेक्टोरेट पहुंच गए और शराब दुकान ट्रांसपोर्ट नगर में विस्थापित करने पर विरोध दर्ज किया। गंगापुर में संचालित शराब दुकान का लंबे समय से विरोध किया जा रहा है। स्थानीय नागकिों के विरोध के बाद शराब दुकान को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया, लेकिन अब तक स्थल तय नहीं हो पाया है। विधायक राजेश अग्रवाल ने जिन्होंने सत्ता में आने के बाद सबसे पहले गंगापुर की शराब दुकान को हटवाने का वादा किया था, इस मुद्दे पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सके। महिलाएं पहुंची कलेक्टोरेट
शराब दुकान को गंगापुर से ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया तो भाजपा नेता इंदर भगत के नेतृत्व में महिलाएं कलेक्टोरेेट पहुंच गईं। गहिरा गुरु वार्ड, ट्रांसपोर्ट नगर में शराब दुकान को स्थानांतरित करने का विरोध है करते हुए महिलाओं ने कहा कि प्रशासन एक मोहल्ले को शराबियों से मुक्त कर दूसरे को शराबियों का अड्डा बनाना चाह रहा है। जिसका हम सभी विरोध कर रहे हैं। महिलाओं ने कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन सौंपा और शराब दुकान अन्यत्र खोले जाने की मांग रखी है। गंगापुर में शराब दुकान का विरोध
गंगापुर स्थित शराब दुकान का वहां के रहवासी लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। नेता से लेकर विधायक तक से मिले कई आश्वासन के बाद भी यथा स्थिति बनी हुई है। गंगापुर की महिलाएं भी वर्षों से शराब दुकान हटवाने के लिए शासन से गुहार लगाती रही हैं।
शराब दुकान के विरोध को लेकर राजनीति भी हो रही है। महिलाओं के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे इंदर भगत भाजपा से महापौर के टिकट के दावेदार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *