पलामू में बुजुर्ग को मारकर फांसी पर लटकाया:हत्यारे ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर वारदात को दिया अंजाम

पलामू में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया गया। घटना मनातू थाना क्षेत्र के डुमरी अंतर्गत सिकदा गांव की है। जमीन विवाद संबोधी यादव के हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंगलवार तड़के करीब दो बजे संबोधी यादव घर से आधा किलोमीटर दूर पाही पर भैंस का दूध निकालने गए थे। परिजनों के मुताबिक, लौटने के क्रम में उन्हें मारा गया है। हत्या करने से पहले संबोधी यादव के साथ मारपीट हुई। उनके कपड़े बिखरे हुए थे। फांसी पर लटकाए गए संबोधी यादव का दोनों हाथ तार से बंधा हुआ था। घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों ने मृतक के घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। सुबह में जब बेटा रविन्द्र उठा तो घर का दरवाजा बंद पाया। आवाज देकर बगल के लोगों से दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलने पर अपने पिता की खोजबीन की तो पिता का फंदे से लटका शव मिला। चर्चा के मुताबिक मृतक का गोतिया के साथ भूमि विवाद था। हत्यारे की तलाश में डॉग स्क्वाड मौके पर बुलाई गई। मगर फिलहाल अपराधी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। सूचना मिलने पर लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज कुमार झा, इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह व थाना प्रभारी निर्मल कुमार उरांव मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने कहा कि मर्डर करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया। परिवार के बयान पर एफआइआर दर्ज की जाएगी। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *