बेंगलुरु गैंगरेप, सिद्धारमैया बोले-क्या भाजपा शासन में रेप नहीं हुए:कहा- समाज में बुराई भी है, हम कार्रवाई करेंगे; भाजपा ने गृहमंत्री का इस्तीफा मांगा था

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला से गैंग रेप मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा- कर्नाटक में भाजपा के कार्यकाल में कोई बलात्कार नहीं हुआ? वे बेलगावी में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में थे। घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह बात कही। उन्होंने आगे कहा- बलात्कार की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। महिलाओं को सुरक्षा मिलनी चाहिए। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं। हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। बेंगलुरु में रविवार रात बस का इंतजार कर रही महिला से गैंगरेप हुआ था। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र येदियुरप्पा ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा- कर्नाटक कभी अपनी संस्कृति, परंपरा और सुरक्षा के लिए जाना जाता था। अब लुटेरों और बलात्कारियों के लिए स्वर्ग के रूप में बदनाम हो रहा है। मदद के बहाने से रेप फिर जेवर-नगदी लूटी
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 37 साल की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना 19 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे की है। तमिलनाडु की रहने वाली महिला केआर मार्केट इलाके में बस का इंतजार कर रही थी। उसने आरोपियों से येलहंका जाने वाली बस के बारे में पूछा। आरोपियों ने उसे बताया कि बस स्टॉप कहीं और है। आरोपी मदद के बहाने महिला को गोडाउन स्ट्रीट ले गए। इसके बाद महिला के साथ रेप किया। इसके अलावा उसका मोबाइल, जेवर और नकदी लूट ली। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है दोनों केआर मार्केट में काम करने वाले मजदूर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *