पंजाब के लुधियाना में जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास एक खाली प्लाट से एक युवक की शव टुकड़ों में मिला है। किसी राहगीर ने शव देख तुरंत शोर मचाया और पुलिस कंट्रोल पर सूचना दी। मौके पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस जांच कर रही है। घटना स्थल पर फारेंसिक टीम भी पहुंची है। मृतक युवक की आयु करीब 30 साल तक लग रही है। मरने वाले का शव तीन हिस्सों में है। इलाका पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। मरने वाले की अभी पहचान नहीं हो पाई।


