अंबिकापुर निगम एवं नगर पंचायतों के लिए आज से नामांकन:कलेक्टोरेट में तैयारी पूरी, निगम में 10 सालों से काबिज कांग्रेस के लिए हैट्रिक की राह मुश्किल

अंबिकापुर नगर निगम सहित जिले के नगर पंचायतों के लिए नामांकन बुधवार से शुरू हो जाएंगे। इसके लिए अधिसूचना का प्रकाशन बुधवार सुबह किया जाएगा। अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 1 लाख 34 हजार 277 है। नामांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है। निगम की सत्ता में लगातार दो पंचवर्षीय से कांग्रेस काबिज है। भाजपा ने इस चुनाव में निकाय में कब्जा करने पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयारी कर ली है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम घोषणा के अनुसार 22 जनवरी को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके साथी ही नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन जमा करने का क्रम शुरू हो जाएगा। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को होगी। 31 जनवरी को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का आबंटन किया जाएगा। सरगुजा के इन निकायों में चुनाव नामांकन की तैयारी पूरी
नगर पालिक निगम क्षेत्र के महापौर पद हेतु न्यायालय अपर कलेक्टर कक्ष में रिटर्निंग ऑफिसर अपर कलेक्टर सुनील कुमार नायक द्वारा नामांकन लिया जाएगा। वहीं पार्षद के लिए वार्ड क्र. 1 से वार्ड क्र. 12 तक, न्यायालय तहसीलदार कक्ष अंबिकापुर में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अपर कलेक्टर राम सिंह ठाकुर द्वारा नामांकन जमा किया जाएगा। पार्षद वार्ड क्र. 13 से वार्ड क्र. 24 तक, न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी कक्ष अंबिकापुर में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम फागेश सिन्हा द्वारा नामांकन लिया जाएगा। पार्षद वार्ड क्र. 25 से वार्ड क्र. 36 तक तक न्यायालय नजूल अधिकारी कक्ष में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर डिप्टी कलेक्टर देव सिंह उईके द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। पार्षद वार्ड क्र. 37 से वार्ड क्र. 48 तक के लिए शिकायत शाखा कक्ष में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आयुक्त नगर पालिक निगम डीएन कश्यप द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन
नामांकन के लिए कलेक्टोरेट परिसर में बेरिकेटिंग की गई है। वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था कलाकेंद्र मैदान में की गई है। नामांकन के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहेगी। 7678 मतदाता बढ़े, 143 मतदान केंद्र
अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में वर्ष 2019 में मतदाताओं की संख्या 113776 थी। इस वर्ष 7678 मतदाता बढ़ गए हैं। नगर निगम अंबिकापुर के मतदाान 11 फरवरी को 173 मतदान केंद्रों में होगा। इनमें 10 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। निगम एवं नगर पंचायतों के मतों की गणना 15 फरवरी को की जाएगी। निगम पर कब्जा करने पूरी ताकत झोंकेगी भाजपा
छत्तीसगढ़ बनने के बाद नगरीय निकाय के चार चुनाव हुए। वर्ष 2004 एवं 2009 में प्रबोध मिंज लगातार दो बार महापौर बनें एवं भाजपा की सत्ता रही। वर्ष 2014 एवं 2019 में कांग्रेस के डा. अजय तिर्की महापौर बने एवं कांग्रेस को बहुमत भी मिला।
इस चुनाव में निगम की सत्ता पर कब्जे के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। इसके लिए भाजपा ने तैयारी भी शुरू कर दी है। अब तक भाजपा या कांग्रेस दोनों दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *