रायपुर में 2400 किलो नकली पनीर हुआ गायब:खाद्य विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी नहीं, कई विभाग ने 5100 किलो नकली पनीर किया था जब्त

रायपुर में नकली पनीर की कार्रवाई के बाद फूड विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग की ओर से जब्त किए गए 5100 किलो नकली पनीर में से करीब 2400 किलो पनीर गायब हो गया है। वही विभाग की ओर अब कोई अधिकारी इस पर जवाब नहीं दे रहे है। सोमवार को फूड डिपार्टमेंट की टीम ने रायपुर रेल्वे स्टेशन और बस स्टैंड से 102 बॉक्स पनीर जब्त किए थे। इनमें रेलवे स्टेशन से 49 बॉक्स और बस के जरिए पुणे की एक डेयरी से 53 बॉक्स पनीर आए थे। लेकिन रेलवे स्टेशन से गाड़ी में भेजे गए 49 बॉक्स में कुछ बॉक्स ही ब़ॉक्स आफिस में पहुंचे है। ऐसे में करीब 2400 किलों नकली पनीर कहां गायब हुए इसकी जानकारी भी अधिकारियों को भी नहीं है। अधिकारी नहीं दे रहे जवाब नकली पनीर गायब होने के मामले में जब अधिकारियों से जवाब मांगा जा रहा है तो वे कुछ जवाब नहीं दे रहे है। इस कार्रवाई को करने वाले फूड सेफ्टी ऑफिसर एहसान तिग्गा से जब मोबाइल पर संपर्क किया गया तो वे कॉल नहीं उठा रहे है। चोरी की आशंका सोमवार को सुबह से फूड डिपार्टमेंट के अधिकारी रायपुर रेलवे स्टेशन में नकली पनीर जब्त करने की कार्रवाई कर रहे थे ।उस दौरान वहां पनीर मंगवाने वाले कुछ एजेंट रेलवे स्टेशन के आसपास ही भटक रहे थे। पनीर भारी मात्रा में होने के कारण अधिकारियों ने प्राइवेट पिकअप गाड़ी बॉक्स को छोटापारा स्थित कार्यालय भेजवाया। लेकिन जो गाड़ी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। वह खाद एवं औषधि प्रशासन विभाग तक नहीं पहुंची। वही आशंका जताई जा रही है कि पनीर एजेंट के जरिए चोरी किया गया है। वही बड़ी मात्रा में पनीर गायब होने पर को लेकर अधिकारियों पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है। 1 किलो की कीमत 171 रुपए कार्रवाई के दौरान सोमवार को अफसरों ने बताया कि डालडा, स्कीम मिल्क पाउडर पाम ऑयल को मिलाकर पनीर तैयार किया गया है। जांच के दौरान जो दस्तावेज मिलें है, उसमें एक किलो पनीर की कीमत 171 रुपए लिखी है। रोजाना 1000 किलो की सप्लाई जानकारी के मुताबिक, रायपुर में रोजाना अलग-अलग राज्यों से 1000 किलो नकली पनीर की सप्लाई हो रही है। रायपुर के कुछ डेयरी संचालक इसे ऑर्डर पर मंगवाते हैं और इसे छोटे डेयरी संचालकों को बेचते हैं। इसके साथ ही रेस्टोरेंट, होटल, कैफे शादी-पार्टियों का काम करने वाले कैटरर्स को पनीर बड़ी मात्रा में बेचा जा रहा है। ———————————————————- नकली पनीर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायपुर में खाद्य विभाग ने 5100 किलो नकली पनीर पकड़ा है। विभाग ने सोमवार को रेलवे स्टेशन और भाठागांव बस स्टैंड में दूसरे राज्यों से आने वाली नकली पनीर की खेप जब्त की। अधिकारियों ने बताया कि रायपुर रेलवे स्टेशन में मध्यप्रदेश से 49 बॉक्स और बस के जरिए पुणे की एक डेयरी से 53 बॉक्स पनीर आए थे।अफसरों के मुताबिक डालडा, स्कीम मिल्क पाउडर पाम ऑयल को मिलाकर पनीर तैयार किया गया है। जांच के दौरान जो दस्तावेज मिलें है, उसमें एक किलो पनीर की कीमत 171 रुपए लिखी है। हालांकि सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रायपुर में रोजाना अलग-अलग राज्यों से 1000 किलो नकली पनीर की सप्लाई की बात सामने आई है।पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *