स्काउट-गाइड शिविर में दिखा अनुशासन और राष्ट्रभक्ति, बच्चों ने कैंप क्राफ्ट बनाना सीखा

सिटी रिपोर्टर | दुर्ग भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन के तत्वावधान में आयोजित फ्री जंबूरी कैंप के अंतर्गत बुधवार को ठगड़ा बांध में प्रेरणादायक एवं अनुशासनपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 75 स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर और प्रशिक्षक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने कैंप क्राफ्ट का अभ्यास किया, जिसमें टेंट पिचिंग, गांठें, प्राथमिक कैंप व्यवस्था और जीवनोपयोगी कौशलों की ट्रेनिंग ली। साथ ही बीपी सिक्स एक्सरसाइज के अभ्यास के दौरान जय जंबूरी, भारत माता की जय और देश की रक्षा हम करेंगे, जैसे नारे लगाए। संचालन मुख्य प्रशिक्षक संजीव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने स्काउटिंग और गाइडिंग के उद्देश्यों, अनुशासन, सेवा भावना एवं नेतृत्व विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. अजय आर्य ने कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रप्रेम को सुदृढ़ करते हैं और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचार्य उमाशंकर मिश्र ने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियां विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। कार्यक्रम में अजय कुमार यादव, प्रभु शंकर, अनुराग चौरसिया, डॉ. सतीश गोठरवाल, शिवराज सिंह राजपूत, तिजराम चौहान आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *