स्पोर्ट्स रिपोर्टर| भिलाई हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की लॉन टेनिस महिला और पुरुष टीम ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालयीन स्पर्धा के लिए भुवनेश्वर रवाना हुई। भुवनेश्वर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में प्रतियोगिता 11 जनवरी तक होगी। टीम को भेजने के पहले चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर टेनिस कोर्ट सेक्टर-10 में लगाया गया। महिला टीम में अफशां अहमद, अदिति दुबे, नेहाली देवांगन और पुरुष टीम में अभिषेक डी. पटेल, अभिज्ञान गौड़ और यश देशमुख शामिल हैं। टीम के कोच खेलन महुले और मैनेजर पी. तनुजा हैं। खेल निदेशक डॉ. दिनेश नामदेव ने बताया कि जाने के पहले टीम के सदस्यों ने कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की कामना की। खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, ड्रेस व जूता दिया गया।


