राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में दुर्ग जिला बना चैंपियन, राजनांदगांव की टीम उपविजेता

सिटी रिपोर्टर | भिलाई छत्तीसगढ़ प्रेम निरंजन योगासन खेल संघ और योग लंगर समिति भिलाई के तत्वावधान में स्वामी सत्यानंद की स्मृति में दो दिवसीय राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन िकया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप का खिताब दुर्ग जिले ने अपने नाम किया, जबकि राजनांदगांव जिला उपविजेता रहा और सक्ती जिले को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बालक वर्ग 5 से 9 वर्ष – आर्टिस्टिक योग में प्रथम – तनय, श्रेयांश, द्वितीय तनिष्क, रविकांत और तृतीय दिलेश्वर, गुरवेंद्र रहे। बालक वर्ग 9 से 14 वर्ष में प्रथम शिवांश, केतन, द्वितीय नितेश, अविनाश और तृतीय रामेश्वरम, सुबोध रहे। बालिका वर्ग में प्रथम अंतरा, निशिका, द्वितीय कुलदीपिका, दीक्षका और तृतीय याचना, सैनी रहे। बालिका वर्ग 14 से 19 वर्ष में प्रथम आयुष, प्रियांशी और द्वितीय हर्षिता, नयना रहे। िवजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र दिया बीएसपी ओए के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम रिसाली के सभापति केशव बंछोर ने की। मुख्य अतिथि नरेंद्र बंछोर ने योग के माध्यम से स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति प्रतिभागियों की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि योग जीवन को संतुलित और अनुशासित बनाता है। वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन में केशव बंछोर ने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक एवं नैतिक विकास का माध्यम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *