सूरजपुर में विकास राशि न मिलने से सरपंच आक्रोशित:संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

सूरजपुर जिले में विकास कार्यों के लिए राशि जारी न होने के विरोध में सरपंच संघ ने प्रदर्शन किया। 7 जनवरी को जिला अध्यक्ष अमर सिंह मरकाम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सरपंचों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी सरपंचों ने बताया कि पिछले 10 महीनों से पंचायतों में विकास कार्यों के लिए कोई राशि नहीं मिली है। फंड की कमी के कारण सभी विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगति बाधित हो रही है। प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष अमर सिंह मरकाम ने कहा कि सरकार द्वारा सरपंचों को दिए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा, “सरकार ने डबल इंजन के बाद ट्रिपल इंजन और अब चौथा इंजन भी जोड़ दिया है, लेकिन फिर भी पंचायतों तक बजट नहीं पहुंच पा रहा है।” उन्होंने सरकार से जल्द समाधान की उम्मीद जताई। सरपंच संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी 11 सूत्रीय मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे बड़े स्तर पर प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *