कोरबा | गवर्नमेंट प्रायमरी व मिडिल स्कूल की छमाही परीक्षा आयोजित की जा रही है। गवर्नमेंट प्रायमरी स्कूल शांतिनगर बोईदा का ग्राम पंचायत सरपंच संजय राज ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि स्कूल में दर्ज संख्या के अनुसार शत प्रतिशत छात्र परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा शांतिपूर्ण नियमानुसार संचालित हो रही है। सरपंच राज ने छात्रों को सुझाव देते हुए कहा कि सुबह जल्दी उठ कर पढ़ाई लिखाई करना चाहिए। शिक्षकों के द्वारा पढ़ाए गए सभी पाठ, अध्यायों का पुनरावृति कर याद करना चाहिए ताकि परीक्षा में सही सही उत्तर लिखा जा सके। छात्रों को पांच लक्षणों को अमल करने की बात भी कही। प्रधान पाठक मनोज चौबे, शिक्षक संतोष यादव, सफाई कर्मचारी रामकुमार जगत उपस्थित थे। प्रधान पाठक मनोज चौबे ने कहा है कि शिक्षा के प्रति विशेष रूचि लेते हुए सभी विद्यालयों की सतत् देख रेख एवं आवश्यक सहयोग करने के लिए ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज को धन्यवाद ज्ञापित किए।


