भास्कर न्यूज | कोरबा कोरबा बंग समाज द्वारा कालीबाड़ी एसईसीएल कोरबा ग्राउंड में आनंद मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बंग समाज की महिलाओं द्वारा पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल लगाए गए एवं पेंटिंग और पौधों के स्टॉल भी लगाए गए। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पार्षद नरेंद्र देवांगन, कालीबाड़ी पुरोहित सहदेव चक्रवर्ती, कोरबा बंग समाज के महासचिव अधिवक्ता श्यामल मल्लिक एवं कोरबा बंग समाज के कोषाध्यक्ष संजय दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। पुष्पक इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक राकेश रामानी एवं सुमन रामानी द्वारा बंग समाज की महिलाओं को एप्रन उपहार के रूप में देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। एप्रन का वितरण पार्षद नरेंद्र देवांगन एवं सुमन रामानी ने किया। इस कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत द्वारा महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए स्वयं एक-एक स्टॉल जाकर मिलीं एवं व्यंजनों का स्वाद चखा। प्रत्येक स्टॉल बंगाल के पारंपरिक व्यंजन खासकर चावल के आटे और नारियल एवं गुड़ की फीलिंग किए गए स्वादिष्ट मीठे व्यंजनों से सजे हुए थे। बंगाल में पौष के महीने में इस तरह के व्यंजनों से त्यौहार मनाने का रिवाज है। इस आयोजन में रीता विश्वास, रिनी दुबे, बेबी डे, संध्या डे, शिवानी दास, मिष्टी मुखर्जी, निर्मला गिरी, टुंपा विश्वास, शिप्रा शीट, नीतू चौधरी, सविता सरकार, चंपा बैनर्जी, सुमी दास, रत्ना दत्ता, पूजा रानी माजी, मिली गांगुली, मनुपा चक्रवर्ती, छवि हालदार, संघमित्रा चक्रवर्ती आदि ने बंगाल की पारंपरिक व्यंजनों को परोसा। साथ ही रंग धारा कला मंच के कमल मजूमदार एवं टीम के द्वारा कलाकृतियों का स्टॉल लगाया गया और रिटायर्ड सीएसईबी कर्मचारी अनिमेष गांगुली ने सजावटी फूलों के पौधों का भी स्टॉल लगाया गया। अमित बैनर्जी एवं श्रेयश्री सरकार ने मंच संचालन किया। संगीत कार्यक्रम अमित बनर्जी, अपूर्वा ठाकुर, हैप्पी, मोनिका, समित, डॉ.संजय अग्रवाल, विजय अरोरा एवं अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया । संदीप डांस ग्रुप द्वारा डांस का परफॉर्मेंस भी हुआ। अंत में हॉजी गेम से कार्यक्रम का समापन हुआ।


