हिन्दू सम्मेलन में संस्कृति और संस्कारों का हुआ जागरण

सिटी रिपोर्टर| बिलासपुर राजस्व कॉलोनी बस्ती में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व कॉलोनी, संजय हाइट्स, कपिलनगर, चांटीडीह, सागर शिखर, कमलाश्री, ड्रीम इम्पीरिया व जीवाजी हाइट्स के लगभग 400 नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कॉलोनियों के प्रतिभाशाली बच्चों, मातृशक्तियों द्वारा भारतीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक, धार्मिक एवं देशभक्ति से संबंधित प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के के बाद मुख्य अतिथि एयू के कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेयी, रामकृष्ण मिशन के स्वामी सेवाव्रतानंद, गायत्री परिवार के योगाचार्य डॉ. इंदू सक्सेना रहे। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति की मूल भावना, सामाजिक एकता और नैतिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। इस आयोजन के संयोजक बजरंग क्षत्रिय एवं सह-संयोजक केतन सिंह रहे। कार्यक्रम में सत्यनारायण परिहार, लक्ष्मीकांत जायसवाल, ओपी मिश्रा, अरूण सोनी, विश्वामित्र कश्यप, विवेक पाण्डेय, शरद पाण्डेय, क्रांति कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *