जांजगीर-चांपा कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया:अनुपस्थित प्रबंधकों को नोटिस जारी करने के निर्देश, किसानों से भी की बात

जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बुधवार (7 जनवरी) को पामगढ़ और अकलतरा विकासखंड के कई धान उपार्जन केंद्रों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पामगढ़ के भदरा, डोंगाकोहरौद, धनगांव व अकलतरा के कोटगढ़ और बरगंवा स्थित खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डोंगाकोहरौद धान उपार्जन केंद्र के समिति प्रबंधक अनुपस्थित मिले। इस पर कलेक्टर ने संबंधित प्रबंधक के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं इसके अलावा अन्य केंद्रों पर भी धान खरीदी से जुड़े कुछ अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनके खिलाफ भी नोटिस जारी करने को कहा गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर महोबे ने केंद्रों में धान की स्टैकिंग निर्धारित मापदंडों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए। जहां खामियां पाई गईं, वहां तत्काल सुधार के आदेश भी दिए गए। उन्होंने आगामी दिनों में शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने, नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से भी संवाद किया। उन्होंने टोकन प्रणाली, धान तौल प्रक्रिया, भुगतान की स्थिति और केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *