दौसा में जमीन में गढ़ा मिला युवक का शव:एक हाथ जमीन से बाहर था; चरवाहे की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

दौसा जिले के नांगल राजावतान थाना क्षेत्र की छारेडा ग्राम पंचायत क्षेत्र में सुनसान जगह पर एक अज्ञात युवक का शव जमीन में गढ़ा मिला। घटनाक्रम मंगलवार देर शाम बैजवाडी गांव के पास का है। सूचना पर नांगल राजावतान और पापड़दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कुछ देर बाद लालसोट एएसपी दिनेश अग्रवाल व डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता भी पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि शाम को चरवाहे ने ग्रामीणों को सूचना दी थी कि सुनसान जगह मिट्टी में एक हाथ दिख रहा है। जिसमें किसी का शव गढ़ा हो सकता है। जहां पुलिस द्वारा मौका मुआयना के बाद लाइट की व्यवस्था कर खुदाई करवाई गई। करीब 20 मिनट तक सावधानी से मिट्टी की खुदाई कर शव को बाहर निकल जिला अस्पताल पहुंचाया। पापड़दा थाना इंचार्ज हनुमान सहाय ने बताया कि जमीन में शव गढ़ा मिलने की सूचना पर पहुंचे, जहां नांगल थाना पुलिस भी पहुंची। खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया तो डेड बॉडी एक युवक की थी। जिसकी उम्र करीब 22-24 साल है और शव करीब 10 दिन पुराना प्रतीत होता है। पहचान के लिए शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *