चकरभाठा| ग्राम चकरभाठा बस्ती में पं. गोरेलाल पाण्डेय की स्मृति में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन आचार्य पंडित मोहित कृष्ण शर्मा द्वारा किया जा रहा है। इसमें वामन अवतार व भगवान श्रीकृष्ण जन्म लीला का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्तिरस में डूब गए। आचार्य शर्मा ने वामन अवतार की महिमा बताते हुए धर्म, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं श्रीकृष्ण जन्म की लीला के वर्णन से पंडाल में भक्ति का वातावरण बन गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान पंडित कन्हैया पाण्डेय व रेखा पाण्डेय रहे।


