पिता ने मोबाइल में लड़के की फोटो देखा:बेटी-युवक की पिटाई, दोस्तों ने घर पर जमकर पत्थरबाजी की, मारपीट भी हुई, 6 घायल

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में मुड़ापार पेट्रोल पंप मुख्य मार्ग पर विवाद के बाद जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। विवाद के दौरान युवती ने आत्महत्या का प्रयास भी किया, जिसे बचा लिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड का मोबाइल लेकर अपने घर गई थी। पिता की नजर मोबाइल पर पड़ी। उन्होंने स्क्रीन खोलकर देखा तो उसमें किसी बॉयफ्रेंड की तस्वीर थी। इससे गुस्साए पिता ने पहले बेटी की पिटाई की। इसके बाद उन्होंने लड़के को कॉल कर घर बुलाया और उसकी भी जमकर पिटाई की। दोस्तों के आने से विवाद और बढ़ा जब लड़के के दोस्तों को इस घटना की जानकारी मिली, तो लगभग छह से अधिक लड़के युवती के घर पहुंचे। उन्होंने घर पर जमकर पत्थरबाजी की, जिससे विवाद और बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच भीषण मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना के बीच युवती ने खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवती को समय रहते बचाया गया हालांकि, किसी तरह उसे बचा लिया गया। इसके बाद मामला मानिकपुर चौकी पुलिस तक पहुंचा। इस मारपीट की घटना में कुल छह लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 पर दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को मानिकपुर चौकी ले गई। परिजन और पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद लड़की और लड़के दोनों ही पक्षों के परिजन मानिकपुर चौकी पहुंचे। मारपीट के बाद लड़का और उसके अन्य साथी भाग गए थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले लड़के और उसके साथियों को पकड़ा, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने घायल सभी का इलाज कराया मानिकपुर चौकी पुलिस ने मारपीट में घायल सभी लोगों का मुलाहिजा कराया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि दिन में मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *