BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साधा पंजाब सरकार पर निशाना:फतेहगढ़ साहिब पहुंचे तरुण चुघ, बोले- सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने पंजाब की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। फतेहगढ़ साहिब में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चुघ ने स्पष्ट किया कि यह पार्टी का आधिकारिक फैसला है और भाजपा राज्य की जनता को माफिया राज से मुक्ति दिलाने के लिए पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगी। तरुण चुघ ने आरोप लगाया कि पंजाब लंबे समय से नशा, रेत और शराब माफिया जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार इन पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है। चुघ ने दावा किया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब को भ्रष्टाचार और माफिया राज से आजादी दिला सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है। निजी यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में पहुंचे तरुण चुघ एक निजी यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे तरुण चुघ ने मनरेगा योजना को लेकर भी पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने कार्यकाल में मनरेगा के तहत लोगों को 100 दिन का रोजगार भी पूरा नहीं दे पाई। इसके विपरीत, केंद्र की मोदी सरकार ने नई योजना के तहत मनरेगा में 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया है और इसके दायरे को भी बढ़ाया है, ताकि गरीब और मजदूर वर्ग को अधिक लाभ मिल सके। मान सरकार ने 4 साल में क्यों नहीं दिया रोजगार : चुघ चुघ ने भगवंत मान सरकार से सवाल किया कि जब एक साल में 100 दिन का रोजगार देना था, तो चार साल में 400 दिन का रोजगार क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जो रोजगार दिया भी गया, उसमें बड़े पैमाने पर हेराफेरी हुई है। चुघ ने पंजाब सरकार से स्पष्टीकरण मांगा कि यह हेराफेरी किन लोगों के साथ मिलकर की गई और इसका जिम्मेदार कौन है। तरुण चुघ ने आगे कहा कि भाजपा पारदर्शी और जवाबदेह शासन में विश्वास रखती है। उन्होंने बताया कि भाजपा का लक्ष्य पंजाब के हर वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा को विकास से जोड़ना है। चुघ ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा पंजाब की जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *