भोपाल के शाहपुरा में गैस लाइन लीकेज:खुदाई करते समय फूटी पाइप; अफरा-तफरी मची, सुधर के लिए पहुंची टीम

भोपाल के शाहपुरा में गुरुवार दोपहर में गैस लाइन लीकेज हो गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। तुरंत दमकल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची। रास्ते को बंद कराया गया। वहीं, थिंक गैस कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लीकेज में सुधार कार्य शुरू कराया। लाइन बंद करने से बड़ा हादसा टल गया। घटना गुरुवार पौने 3 बजे की बताई जाती है। शाहपुरा थाने के सामने से थिंक गैस की भूमिगत लाइन गुजर रही हैं। गुरुवार को यहां कुछ मजदूर काम कर रहे थे। संभवत: खुदाई के दौरान पाइप लाइन फूट गई। इसके बाद तेजी से गैस निकलने लगी। देखिए मौके की तस्वीरें… प्रेशर की आवाज से ही अफरा-तफरी मची
प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि वे दोपहर में शाहपुरा थाने के पास से गुजर रहे थे। तभी गैस लाइन से प्रेशर से गैस निकलने लगी। पास में ही थाना होने से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। वहीं, पास में ही बिजली कंपनी की एक फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंची। गैस कंपनी को भी सूचना दी गई। इसके बाद लाइन बंद कर दी गई ओर लीकेज को सुधारा जाने लगा। आसपास रेसीडेंसियल एरिया
जिस जगह से पाइप लाइन गुजरी है, वहां रेसीडेंसियल एरिया है। घरों में गैस के कनेक्शन दिए गए हैं। लाइन लीकेज होने से लोगों में डर का माहौल बन गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *