इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:दो कारों की टक्कर में तीन घायल, भागीरथपुरा में 35 बोरिंग सैंपल फेल; प्रोफेसर का पति पर प्रताड़ना के आरोप

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. दो कारों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवक घायल कनाडिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। पहले हादसे में एक कार कंट्रोल होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे के समय ड्राइवर नशे की हालत में था, जिसे पुलिस ने कार की डिक्की से बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर… 2. पानी के 60 में से 35 सैंपल फेल: हैजा वाला बैक्टीरिया​​​​​​​ भागीरथपुरा में बोरिंग के पानी में फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है। यह हैजा, टाइफॉइड और हेपेटाइटिस-ए जैसी बीमारियों की वजह बन सकता है। यहां से लिए गए पानी के 60 में से 35 सैंपल फेल हो गए हैं।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… 3. महिला प्रोफेसर ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप कनाड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला प्रोफेसर ने अपने पति के खिलाफ मारपीट, मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि पति का एक अन्य महिला से प्रेम संबंध है और उसी के चलते वह उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर… 4. कांग्रेस बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक निकालेगी न्याय यात्रा 11 जनवरी को कांग्रेस न्याय यात्रा निकालेगी। जिसकी तैयारी तेजी से शुरू कर दी है। कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर बुधवार से ही बैठकों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यालय में बैठकों का सिलसिला लगातार चल रहा है। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर… 5. 9वीं की छात्रा का सुसाइड, 2 माह से स्कूल नहीं गई ​​​​​​​पंढरीनाथ इलाके में रहने वाली 15 साल की नाबालिग लड़की ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगा ली। माता-पिता जब घर आए तो उन्होंने अपनी बेटी को फंदे पर देखा और बाद में पुलिस को जानकारी दी।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… 6. पांच व्यापारियों से 5.86 लाख का माल जब्त​​​​​​​ अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एप्पल कंपनी का लोगो लगाकर नकली मोबाइल और एक्सेसरीज बेचने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच व्यापारियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत FIR दर्ज कर लाखों रुपए का नकली सामान जब्त किया है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… 7. चाइनीस मांझे के साथ दो भाई पकड़ाए, धार ले जा रहे थे​​​​​​​ धार रोड पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से चाइनीज मांझा बरामद किया है। गुरुवार को चंदन नगर चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका, लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… 8. परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों को दी राहत​​​​​​​ मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों को बड़ी राहत देते हुए मोटरयान कर एवं पेनाल्टी के बकाया भुगतान पर 90 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की है। यह छूट विभाग की 12 अगस्त 2025 की अधिसूचना के तहत दी जा रही है। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर… 9. 20% फायदे का लालच देकर 8लाख की ठगी एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित से नवंबर 2025 में संपर्क कर आरोपियों ने कई ट्रांजैक्शन के जरिए 8 लाख 24 हजार रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… 10. इंदौर कलेक्टर-मेयर देर रात RSS दफ्तर में​​​​​​​ कलेक्टर शिवम वर्मा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव बुधवार देर रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पहुंचे। संघ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दोनों से भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों और प्रशासनिक तालमेल को लेकर बात की गई।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *