कब्र खोदकर निकाला जाएगा युवक का शव:मानपुर कुएं में मिले शव की डीएनए से हुई पहचान, परिजनों को सौंपा जाएगा

सूरजपुर में एक युवक के शव को कब्र खोदकर बाहर निकाला जाएगा। यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की जाएगी। पुलिस डीएनए रिपोर्ट के आधार पर शव को उसके असली परिजनों को सौंपने की तैयारी कर रही है। दरअसल, बीते 1 नवंबर को मानपुर स्थित एक कुएं में एक युवक का शव मिला था। उस समय एक दूसरे परिवार ने शव को अपना बेटा पुरुषोत्तम समझकर दफना दिया था। शव दफनाने के तीन दिन बाद, जब क्रियाकर्म का कार्यक्रम चल रहा था, तब पुरुषोत्तम घर लौट आया। इससे शव की पहचान को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने डीएनए से मृतक युवक की पहचान की इसके बाद पुलिस ने डीएनए मिलान कराया, जिससे मृतक युवक की शिनाख्त किशन देवांगन के रूप में हुई। किशन देवांगन मानपुर का ही रहने वाला था। परिजनों ने प्रशासन से शव उन्हें सौंपने की मांग की थी। सूरजपुर कोतवाली पुलिस अब शव सुपुर्द करने की प्रक्रिया में जुट गई है। इसके तहत मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदी जाएगी। महीनों के इंतजार के बाद, किशन के माता-पिता अब अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *