धनबाद के बेकारबांध में दिनदहाड़े चोरी:सेवानिवृत्त डॉक्टर के घर से हजारों की संपत्ति गायब, घटना CCTV में कैद

धनबाद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेकारबांध में दिनदहाड़े एक डॉक्टर के घर में चोरी हुई है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर हजारों रुपए की संपत्ति चुरा ली। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बेकारबांध निवासी डॉ. ताज के घर में गुरुवार दोपहर को यह वारदात हुई। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। डॉ. ताज अपनी पत्नी के साथ पुराना बाजार गए हुए थे। डॉ. ताज ने बताया कि घर से लगभग 40 से 50 हजार रुपए नगद और कुछ अन्य जरूरी सामान गायब हैं। वे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से 2002 में सेवानिवृत्त हुए हैं। जब वे अपने क्लिनिक से घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलने पर डॉ. ताज ने सदर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी राजीव चौबे ने बताया कि चोरी की सूचना पर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *