पत्नी के चरित्र से दुखी पति ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट लिखा- मेरी पत्नी के संबंध कासिम से, वही मेरी मौत की जिम्मेदार

पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में एक शख्स ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में उसकी पत्नी के अवैध संबंधों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका कथित प्रेमी फरार है। पुलिस जांच के अनुसार, कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश निवासी कासिम ने मृतक अमृतलाल चौधरी के घर में किराए पर कमरा लिया था। कासिम इलाके में फेरी लगाकर सामान बेचता था। इसी दौरान अमृतलाल की पत्नी और कासिम के बीच प्रेम संबंध हो गए। जब अमृतलाल को इन अवैध संबंधों की जानकारी हुई, तो उसने अपनी पत्नी से कासिम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा। हालांकि, पत्नी ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इस घटना से परेशान होकर अमृतलाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान जबलपुर के एक अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। क्या लिखा सुसाइड नोट में “में अमृत लाल चौधरी पिता विहारी लाल चौधरी अपने होश व हवास में अपनी मौत का कारण लिख कर जा रहा हूं। मेरे मरने की वजह केवल मेरी पत्नी है और कोई नहीं मेरी पत्नी के आपसी संबंध (यूपी) के रहने वाला कासिम मुसलमान जिसका मोबाइल नंबर- 9536070575 है। यदि में झूठ हूं तो मेरा निवेदन है कि आप 1 जून 2025 में 20 जुलाई 2025 तक की काल निकालकर देखे। आपको यही सबूत है। बाकी मेरे मरने का दोषी कोई नहीं है। पुलिस कर रही मामले की जांच रैपुरा पुलिस ने मर्ग डायरी की गहन जांच और सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी कासिम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फरार प्रेमी कासिम की तलाश जारी है। रैपुरा थाना प्रभारी और उनकी टीम ने इस मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *