स्ट्रीट डॉग्स को पकड़कर कचरा गाड़ी में डाल रही नगरपालिका:नर्मदापुरम में क्रूरता से कुत्तों को पकड़ा, स्वच्छता निरीक्षक बोले- भगा रहे, इसीलिए सहयोग करें

नर्मदापुरम के मालाखेड़ी क्षेत्र में नगर पालिका की सफाईकर्मी टीम ने गुरुवार को आवारा कुत्तों को पकड़ने का कार्य किया। क्रूरता पूर्वक कुत्तों को पकड़कर कचरा गाड़ी में डालकर टीम ले गई। कचरा गाड़ी में कुत्तों को डालने के वीडियो रहवासियों ने बना लिए। जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। वीडियो सामने आने के बाद नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी सफाई देते हुए कुत्तों को कचरा गाड़ी में डालने की बात से इनकार कर रहे है। उनका कहना है कि डॉग को भगाया जा रहा है। बता दें मालाखेड़ी के सरोज प्रवृत्ति और शारदा कालोनी में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नपा के स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी सफाई कर्मियों की टीम को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने दो कुत्तों को जाल में डालकर पकड़ा। फिर कचरे की गाड़ी में डालकर कुत्तों को ले गए। कचरा गाड़ी में कुत्तों को डालने के दौरान स्वच्छता निरीक्षक तिवारी खड़े नजर आ रहे है। स्वच्छता निरीक्षक तिवारी का कहना है कि सीएम हेल्प लाइन पर आवारा कुत्तों की शिकायत की गई है। जिसके चलते कुत्तों को भगाया गया। लोगों की सुविधा के लिए कुत्तों को भगा रहे। इसलिए हमें सहयोग करें। कुत्तों को पकड़कर कचरा गाड़ी में डालने के दौरान स्वच्छता निरीक्षक तिवारी खड़े नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *