इंदौर के दूषित पानी मामले को लेकर सागर में प्रदर्शन:घंटियां बजाकर जताया विरोध, मंत्री और इंदौर महापौर को पद से हटाने की मांग

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई घटना और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ गुरुवार को सागर के नरयावली में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। नरयावली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता नरयावली पहुंचे। जहां उन्होंने इंदौर मामले के विरोध में घंटियां बजाते हुए मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर महापौर और पार्षदों को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्वमंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि यह कोई प्राकृतिक दुर्घटना नहीं, बल्कि इंदौर नगर निगम और राज्य सरकार की लापरवाही का परिणाम है। समय रहते जल शुद्धिकरण और निगरानी न करना सीधे तौर पर प्रशासनिक दोष है। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भाषाशैली को लेकर चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर जल्द कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। नरयावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इस जनहानि की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष सड़कों पर जारी रहेगा। जिम्मेदारों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाए उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर महापौर व पार्षदों की जवाबदेही तय कर सभी को तत्काल पदों से बर्खास्त किया जाए। इस दौरान रवि उमाहिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, वरिष्ठ नेता राजू पांडे, बृजभान सिंह ठाकुर, लक्ष्मण पटवा, सिकंदर तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, गुड्डा ठाकुर, धर्मेंद्र यादव, कोमल सोनी, राघवेंद्र सिंह, मंगल पटेल, संतोष सोनी, संतोष राय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *