मैनपाट महोत्सव 2026, तीन दिवसीय आयोजन 13 फरवरीसे:पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली अधिकारियों की बैठक, सीएम हो सकते हैं शामिल

मैनपाट महोत्सव 2026 का तीन आयोजन 13 फरवरी से संभावित है। इसमें प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हो सकते हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में मैनपाट महोत्सव के आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मैनपाट महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर तैयारी पर चर्चा हुई। तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का आयोजन फरवरी माह में होगा। इसकी संभावित तिथि 13, 14 एवं 15 फरवरी है। मैनपाट महोत्सव का आयोजन रोपाखार जलाशय के समीप किया जाएगा, जहां पूर्व के वर्षों में भी मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। गत वर्ष मैनपाट महोत्सव का आयोजन नहीं किया गया था। बैठक में मैनपाट महोत्सव के भव्य आयोजन के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, तिथि, समय, अतिथियों, कलाकारों, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय स्टॉल, एडवेंचर एक्टिविटी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। स्थानीय कलाकारों को दें अधिक अवसर
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि आयोजन में स्थानीय कलाकारों, स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक अवसर मिले। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों को कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल के लिए स्थान देने का निर्देश दिया। इसमें निजी संस्थान भाग ले सकते हैं। मंत्री ने कहा कि मनोरंजन एवं खेल गतिविधियों, स्टॉल आदि के लिए स्थान प्रदान किया जाएगा। मंत्री अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग, वन विभाग सहित अन्य विभागों को गरिमामयी आयोजन के लिए सहभागिता के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे। महोत्सव के लिए मिलेंगे 50 लाख
मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की गई है। गत वर्ष चुनाव के कारण मैनपाट महोत्सव का आयोजन नहीं किया गया था। पूर्ववर्ती सालों में मैनपाट महोत्सव के लिए प्रशासन द्वारा अधिकारियों एवं व्यापारिक संगठनों से वसूली की जाती थी। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष ऐसी स्थिति नहीं बनेगी। राज्य सरकार मैनपाट महोत्सव के लिए राशि देगी। कुछ राशि की व्यवस्था डीएमएफ व अन्य मदों से किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *