टीना डाबी ने 2 दिन और स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई:शीतलहर के चलते 10 जनवरी तक 8 वीं तक के स्टूडेंट का रहेगा अवकाश

नए साल की शुरुआत के साथ शुरू शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने सरकारी और प्राइवेट 8 वीं तक स्कूलों की छुट्टी को दो दिन बढ़ाकर 10 जनवरी तक कर दी गई है। कलेक्टर ने पहले दो दिन की छुट्टी 8 जनवरी तक की थी। दरअसल, मौसम विभाग कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई थी। इसको देखते हुए बाड़मेर जिले में शीतलहर एवं ठंड में क्लास आठ तक के स्टूडेंट के लिए आगामी दो दिन तक अवकाश घोषित किया गया है l
जिला कलक्टर टीना डाबी ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी,बाड़मेर के प्रस्ताव के अनुसार आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अध्याय 4 की धारा 30 में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है। इसमें बाड़मेर जिले में संचालित सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 01 से 08 के सभी स्टूडेंट के लिए 9 एवं 10 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। छुट्टी के दौरान स्कूल स्टाफ को अपनी उपस्थिति संबंधित स्कूल में यथावत देनी होगी। इस आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। दिन-रात का तापमान गिरेगा दो दिन से तापमान में चल रही गिरावट से पारा अब सामान्य से नीचे पहुंच चुका है। जिससे सर्दी तेज हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *