अलवर के MIRTC कॉलेज में कंप्यूटर का आईपी एड्रेस पेपर लीक माफिया गिरोह को भेजकर दूर बैठकर पेपर सॉल्व कराने के मामले में पुलिस ने दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनको रिमांड पर लेकर पुलिस ने जेल भेजा है। इससे पहले दो जनों को गिरफ्तार किया था। अब तक कुल चार जनो ंकी गिरफ्तारी हो चुकी है। सदर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा संख्या 605/2025 के तहत पुलिस लगातार जांच करने में लगी है।पहले ही आरोपी सुरेंद्र और कृष्ण को गिरफ्तार अब तकनीकी जांच के आधार पर इस गिरोह से जुड़े हेमंत निवासी बिहार तथा दूसरा आरोपी नरेश कुमार शर्मा निवासी गुहाणा, सोनीपत हरियाणा को अरेस्ट किया है।
पूछताछ के दौरान कई जानकारियां सामने आई हैं। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आज पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुनः न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पेपर जैसे संगीन अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि पेपर मामले की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है। बीजेपी के पूर्व विधायक के कॉलेज में ऑनलाइन नकल:माफिया हल कर रहा था पेपर; कॉलेज स्टाफ ने कॉलिंग हिस्ट्री और वाट्सऐप चैट डिलीट की


