धार के दसई में आतंक मचाने वाला बंदर पकड़ा गया:वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर ग्रामीणों को दिलाई राहत

धार जिले के ग्राम दसई में ग्रामीणों पर हमला कर आतंक मचा रहे एक बंदर को गुरुवार को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। कई दिनों से जारी बंदर के हमलों से गांव में दहशत का माहौल था और कई ग्रामीण घायल हो चुके थे। जानकारी के अनुसार, यह बंदर राह चलते लोगों पर हमला कर काट लेता था, जिससे बच्चों और बुजुर्गों में विशेष भय बना हुआ था। बंदर के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम ग्राम दसई पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बंदर को कैप्चर गन से बेहोश कर सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। रेस्क्यू अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि किसी व्यक्ति या बंदर को कोई नुकसान न पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए बंदर को एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस रेस्क्यू अभियान में बीट प्रभारी मनीषपाल सिंह राठौर के साथ शेरसिंह कटारे, सोहनलाल दसोरिया, रमेश अजनार, हरीश योगी, जेएस जमरा और अमन सिंह टैगोर शामिल थे। बंदर के पकड़े जाने के बाद ग्राम दसई के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की तत्परता एवं कार्रवाई की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *