खंडवा में तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर:युवक खड़ा रह गया, वाहन चकनाचूर हुआ; एक्सीडेंट का लाइव फुटेज

खंडवा में गुरुवार शाम को एक एक्सीडेंट में स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि क्रॉसिंग के दौरान स्कूटी सवार युवक रोड पर खड़ा रह गया और तेज रफ्तार में आई बाइक से टकराकर स्कूटी चकनाचूर हो गई। हालांकि, मामला थाने तक नहीं पहुंचा। स्कूटी और बाइक सवार युवकों ने आपस में समझौता कर लिया। घटना इंदौर रोड पर टीवीएस शोरूम के सामने आई हुई है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं। जिसके अनुसार, शाम 4 बजे के करीब एक बाइक सवार छैगांवमाखन की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा था। जो कि जिला अस्पताल की ओर जा रहा था। इसी दौरान टीवीएस शोरूम के पास डिवाइडर के बीच से एक स्कूटी सवार रोड क्रॉस करने लगा। स्कूटी सवार को अंदाजा नहीं था कि तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो जाएगी। वह स्कूटी लेकर डिवाइडर के बीच रोड क्रॉस करने लगा कि बाइक वाले ने उसकी स्कूटी को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार खड़ा रह गया, बाइक वाला रौंदा गया हादसे में बाइक सवार राजा चौहान नाम के शख्स को चोटें आई हैं। वह स्कूटी को टक्कर मारते ही जमीन पर 10 फीट आगे जाकर गिर गया। गिरने के बाद उसने होश संभाला और खड़ा हो गया। इधर, स्कूटी सवार पवन यादव को किसी प्रकार की चोंट नहीं आई है। बाइक से भिड़ंत होते ही स्कूटी उसके पैरों के नीचे से खिसक कर आगे चली गई और वह वहीं खड़ा रह गया। हादसे के बाद राजा चौहान ने स्कूटी रिपेयरिंग की बात कहीं। दोनों पास में ही सुजुकी शोरूम पर पहुंच गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *