लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जोधपुर आएंगे। वे यहां अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन व ग्लोबल एक्सपो सहित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ओम बिरला शुक्रवार को दोपहर 12.00 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.10 बजे वे जोधपुर सर्किट हाउस पहुंचकर अल्प विश्राम करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12.45 बजे पॉलिटेक्निक ग्राउंड स्थित मारवाड़ कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन में कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरांत रात्रि 8.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार (10 जनवरी) को प्रातः 10.30 बजे ओम बिरला पुनः पॉलिटेक्निक ग्राउंड स्थित मारवाड़ कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1.35 बजे सर्किट हाउस जोधपुर पहुंचकर विश्राम करेंगे। रात्रि 8.15 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर रात्रि 8.30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का यह रहेगा कार्यक्रम केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 10.25 बजे जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद रात्रि 10.40 बजे वे ऑफिसर्स मेस, बीएसएफ कैंप पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार (10 जनवरी) को सुबह 11.25 बजे अमित शाह बीएसएफ कैंप से प्रस्थान कर पोलिटेक्निक कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद शाह दोपहर 1.15 बजे पोलिटेक्निक कॉलेज मैदान से बीएसएफ कैंप पहुंचेंगे, जहां 1.15 बजे से 2.00 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इसके बाद वे दोपहर 2.15 बजे जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचकर 2.20 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


