जोधपुर के 13 रेलकर्मियों को जयपुर में मिलेगा जीएम अवॉर्ड:70वां रेलवे सप्ताह 16 को, ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

उत्तर पश्चिम रेलवे के 70वें क्षेत्रीय रेलवे सप्ताह समारोह में जोधपुर मंडल का दबदबा रहेगा। मंडल के 13 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 16 जनवरी को जयपुर स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित होगा, जहां उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ चयनित रेलकर्मियों को पुरस्कृत करेंगे। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान रेल संचालन, सेफ्टी, यात्री सुविधाओं और रखरखाव के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले जोन के कुल 54 अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है। इनमें जोधपुर मंडल के 13 नाम शामिल हैं। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंडलों को ‘दक्षता शील्ड’ भी प्रदान की जाएगी। इन अधिकारियों व इंजीनियरों का हुआ चयन डीआरएम त्रिपाठी ने बताया कि पुरस्कार पाने वालों में सीनियर लेवल के अधिकारियों से लेकर फील्ड स्टाफ तक शामिल हैं। इनमें – तकनीकी और फील्ड स्टाफ को भी सम्मान रेलवे ने ग्रास रूट पर काम करने वाले कर्मचारियों के योगदान को भी सराहा है। इनमें ये नाम शामिल हैं: सुरक्षा और सेवा में दिया अहम योगदान इन सभी कार्मिकों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में उच्च स्तरीय सेवाएं दी हैं। विशेष रूप से सुरक्षा मानकों के पालन और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में इनका योगदान सराहनीय रहा है, जिसके चलते इनका चयन इस प्रतिष्ठित जोनल स्तरीय पुरस्कार के लिए किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *