कांग्रेस VB-G रामजी योजना पर भ्रम फैला रही: उपमुख्यमंत्री:देवास में बोले देवड़ा, अब 100 दिन के बजाय 125 दिन मजदूरी मिलेगी

कांग्रेस पर वीबी-जी रामजी योजना को लेकर ग्रामीणों को गुमराह कर रही है। यह आरोप उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और प्रदेश महामंत्री एवं सागर सांसद लता वानखेड़े ने कांग्रेस पर लगाए हैं। उन्होंने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में इसे लेकर सरकार का पक्ष रखा। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है वीबी-जी रामजी योजना। यह योजना वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार कर गांवों को समृद्ध बनाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना में 125 दिन के रोजगार की गारंटी है, जबकि मनरेगा में केवल 100 दिन का काम मिलता था। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के समुचित विकास में मील का पत्थर साबित होगी। देवड़ा ने बजट में हुई वृद्धि को लेकर कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में इस योजना में 35 हजार करोड़ रुपए मिलते थे। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे बढ़ाकर 74 हजार करोड़ रुपए किया और अब सुधारों के साथ लागू की जा रही इस योजना का बजट बढ़ाकर 95 हजार करोड़ रुपए कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी कांग्रेस के शासनकाल की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है। कांग्रेस योजना का विरोध करने के बजाय तथ्यात्मक बात करे उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों को जमीन पर उतार रहे हैं। कृषि वर्ष 2026 में कृषि को उद्योग और रोजगार से जोड़कर सरकार किसानों की आय बढ़ाने का कार्य करेगी। कृषि वर्ष में वीबी-जी रामजी योजना से कृषि आधारित उद्योगों को नया विस्तार मिलेगा। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार 15 विभागों की संयुक्त कार्ययोजना बनाकर कृषि को रोजगार और उद्योग का सशक्त माध्यम बनाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस से आग्रह किया कि वह इस योजना का विरोध करने के बजाय तथ्यात्मक बात करें। उन्होंने दोहराया कि वीबी-जी रामजी योजना में गरीबों और मजदूरों को अब 100 दिन के बजाय 125 दिन मजदूरी मिलेगी। इस योजना में पंचायतों को भी कार्य करने का अधिकार दिया गया है। यह केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को धरातल पर उतारने वाला एक राष्ट्रीय स्तर का मिशन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *