संपत्तिकर बकाया पर कुर्की,बाइक और स्कूटी भी कुर्क:रीवा नगर निगम की सख्ती, 5 जगह पहुंची टीम

रीवा नगर निगम ने संपत्तिकर के बड़े बकायादारों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश पर गुरुवार को जोन क्रमांक-03 में वसूली दल ने 5 स्थानों पर कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान एक बकायादार की चल संपत्ति जब्त की गई, जबकि चार अन्य बकायादारों ने मौके पर ही लाखों रुपए का कर जमा कर दिया। नगर निगम की राजस्व टीम अतिक्रमण अमले और पुलिस बल के साथ बकायादारों के यहां पहुंची। अंतिम सूचना के बाद भी भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार, कुर्की की कार्रवाई के दबाव में चार लोगों ने तत्काल बकाया चुकाया, जिससे निगम कोष में बड़ी राशि जमा हुई। एक बकायादार की संपत्ति कुर्क जोन-03 में श्री छोटेलाल सिंह (पिता शंभू प्रसाद सिंह) द्वारा संपत्तिकर जमा नहीं करने पर उनकी चल संपत्ति जब्त की गई। कुर्की के दौरान उनकी दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी नगर निगम के सुपुर्द की गई। मौके पर हुआ लाखों का भुगतान विष्णु प्रसाद मिश्रा पर ₹78,807 बकाया था, कुर्की के दौरान पूरा भुगतान किया।कैलाश नाथ मिश्रा पर ₹1,37,353 बकाया, चेक और नकद से राशि जमा की। सरोज सिंह पर ₹1,47,000 बकाया था, मौके पर भुगतान किया। अभिनव मिश्रा ने भी चेक के माध्यम से बकाया संपत्तिकर जमा कराया। अब जोन-02 की बारी नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 9 जनवरी 2026 को जोन क्रमांक-02 में कई बकायादारों पर कार्रवाई प्रस्तावित है, जिनमें गिरजा देवी, अशोक मलकानी, मृगेन्द्र सिंह, सुब्रमणि तिवारी, रामवती मिश्रा, संतोष कुमार पटेल, संजय सिंह सहित अन्य शामिल हैं। निगम का कहना है कि मध्यप्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 के तहत बार-बार सूचना और मांग-पत्र देने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर चल-अचल संपत्तियों की कुर्की की जाएगी। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि समय पर संपत्तिकर जमा कर कार्रवाई से बचें और शहर के विकास में सहयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *