आगरा में खाना खाते-खाते आढ़ती की मौत:ढाबे पर आधी रोटी खाने के बाद ही लुढ़क गया, फिर बॉडी में कोई हरकत नहीं हुई

आगरा में एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे आढ़ती की अचानक मौत हो गई। वह आधी रोटी ही खा पाए थे कि कुर्सी पर बैठे-बैठे लुढ़क गए। कर्मचारी ने देखा तो ढाबा मालिक को बताया। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना शनिवार शाम 7 बजे की है। साईं क्लासिक कॉलोनी कैलाश विहार निवासी 50 साल के संजय कुशवाहा सिकंदरा मंडी के सामने भगवती ढाबे पर खाना खाने आए थे। उन्होंने पनीर की सब्जी और रोटी ऑर्डर की। ढाबा कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि वह आधी रोटी ही खा पाए थे कि उनका सिर कुर्सी पर एक ओर लुढ़क गया। उन्हें रोटी के लिए पूछने आए तो देखा। लगा कि थकावट की वजह से ग्राहक को झपकी आ गई है। परिवार वालों का कहना है कि संजय कुशवाहा को कोई बीमारी नहीं थी। परसों संजय की छोटे भाई की मैरिज एनिवर्सरी थी, तब इन्होंने खूब डांस किया था। डॉक्टर बोले- हार्ट अटैक से मौत की आशंका
ढाबा मालिक प्रदीप कुमार भी आ गए। उन्होंने उन्हें जगाने का प्रयास किया। मगर, संजय कुशवाहा के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। इस पर पुलिस को बताया। पुलिसकर्मी उनको एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जाहिर की। सूचना पर परिजन आ गए। संजय के जीजा ऋषिपाल ने बताया कि साले की सिकंदरा सब्जी मंडी में आढ़त थी। कुछ समय से वह काम नहीं कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *