झाबुआ में चलाया ‘ऑपरेशन प्रहार’:18 लाख से ज्यादा की अवैध शराब और दो कारें जब्त

झाबुआ जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार जारी है। इसी क्रम में कालीदेवी थाना क्षेत्र की उमरकोट चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 लाख रुपए से अधिक की अवैध शराब और दो लग्जरी वाहन जब्त किए हैं। यह कार्रवाई 7-8 जनवरी की रात मुखबिर की सूचना पर की गई। उमरकोट चौकी पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने दो स्विफ्ट डिजायर वाहनों (जीजे17 जेडएक्स 5733 और जीजे18सीवाई2972) को रोका। वाहनों की तलाशी लेने पर उनके भीतर भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई पाई गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शराब सहित दोनों वाहनों को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बनाई जब्त कुल 36 पेटी अवैध शराब, जिसकी मात्रा लगभग 543 बल्क लीटर है और अनुमानित कीमत 2,14,080 रुपए है। शराब तस्करी में प्रयुक्त दो स्विफ्ट डिजायर कारों की कीमत 16 लाख रुपए आंकी गई है। इस प्रकार, पुलिस ने कुल 18,14,080 रुपए का माल जब्त किया है। इस सफल ऑपरेशन में कालीदेवी थाना प्रभारी निरीक्षक जयराज सोलंकी और उमरकोट चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र चौहान के नेतृत्व में टीम की अहम भूमिका रही। टीम के अन्य सदस्यों में भूपेंद्र जाट, अनिल चौहान, रूपेश मेहता, शुभम और आर. श्यामलाल शामिल थे। एसपी ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरी टीम की सराहना की है और उन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *