फाजिल्का में नगर निगम में 700 करोड़ का घोटाला:सिमरनजीत सिंह मान ने लगाए आरोप, सभी वार्डों में चुनाव लड़ेगा शिअद अमृतसर

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने 8 जनवरी को अबोहर का दौरा किया। उन्होंने घोषणा की कि आगामी नगर निगम चुनावों में पार्टी शहर के सभी 50 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। इस दौरान अबोहर से पार्टी के हलका इंचार्ज इंद्रजीत बुलंदी भी उनके साथ मौजूद थे। मान ने अबोहर नगर निगम में कथित 700 करोड़ रुपए के घोटाले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कार्यकाल में यह बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने मांग की कि कमिश्नर को इसकी विजिलेंस जांच करवानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आने पर सीबीआई इस मामले को अपने हाथ में लेकर जांच कर सके। सभी वार्डों में चुनाव लड़ने का ऐलान उन्होंने बताया कि आगामी निगम चुनावों में उनके 50 प्रत्याशी इन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। मान ने अबोहर क्षेत्र को पार्टी के लिए ‘खास’ बताया, क्योंकि यह अंतरराज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से सटा हुआ है। उन्होंने इस क्षेत्र की स्वच्छता और सुशासन को महत्वपूर्ण बताया। विदेशों में सिखों की मौत के लिए मोदी की नीति जिम्मेदार विदेशों में सिखों की मौतों के मुद्दे पर सिमरनजीत सिंह मान ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं नीतियों के कारण अमेरिका सहित अन्य देशों में सिखों का ‘कत्लेआम’ हो रहा है। 2027 के विधानसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ गठबंधन की संभावना पर उन्होंने कहा कि वह भी चाहते हैं कि सभी अकाली दल एकजुट होकर चुनाव लड़ें और राजनीति में कुछ भी संभव है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *