यूपी के IIT स्टूडेंट की जिम करते-करते मौत:पहले दिन वर्कआउट करते वक्त कान से खून आया, बेहोश होकर गिरा

हापुड़ के IIT स्टूडेंट आदित्य ​​​​​​सागर की पंजाब के रूपनगर में जिम में वर्कआउट करते वक्त मौत हो गई। वह IIT रोपड़ में इंजीनियरिंग थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। उसने हाल ही में कैंपस के अंदर ही जिम में रजिस्ट्रेशन कराया था। सोमवार को पहली बार आदित्य जिम पहुंचा। ‘नेवर स्टॉप’ लिखी टी-शर्ट पहनकर पहुंचे आदित्य ने अपना बैग वगैरह रखकर वर्कआउट शुरू किया। थोड़ी ही देर में उसके कान से खून निकलने लगा। वो जमीन पर गिर पड़ा। आदित्य को तड़पता देखकर गार्ड और आसपास मौजूद लोग भागकर आए। उसे कैंपस के अंदर ही अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया। बाद में शव हापुड़ लाया गया। बेटे की लाश देखकर परिवार में कोहराम मच गया। आदित्य के पिता विनीत सागर रेलवे विभाग में डीसीपी पद पर कार्यरत हैं। बुधवार की शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 3 पॉइंट में सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… आईटी कंपनी शुरू करने की प्लानिंग कर रहे थे
कॉलेज प्रशासन ने जैसे ही ये सूचना परिवार को दी तो परिवार में मातम छा गया। पटना से वापस लौटकर पिता सीधे रोपण पहुंचे। जहां बेटे की लाश देखकर बेसुध हो गए। साथ गए लोगों ने उन्हें संभाला। बुधवार की शाम का शव घर पहुंचा तो मां और छोटे भाई समेत पूरी कॉलोनी में चीख पुकार मच गई। एक घंटे शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार के मुताबिक, आदित्य अपनी पढ़ाई के साथ-साथ एक आईटी कंपनी शुरू करने की प्लानिंग कर रहे थे। आदित्य की शुरुआती पढ़ाई डीपीएस से की थी। आदित्य पढ़ाई में बहुत तेज था। 12वीं क्लास तक वो फर्स्ट डिवीजन आया था। स्टूडेंट्स के हल्के-फुल्के व्यायाम के लिए बनाया गया
IIT में जिम स्टूडेंट्स के हल्के-फुल्के व्यायाम के लिए बनाया गया है। यहां प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिंग जैसी प्रैक्टिस नहीं होती। कोई फिजियो या ट्रेनर भी नहीं है। IIT रोपड़ की मैनेजमेंट ने इसे एक एक्सीडेंट करार दिया है। स्टूडेंट के निधन पर शोक जताया है। पुलिस बोली- कुछ भी खाए बिना जिम गया ——————– ये खबर भी पढ़ें बर्थडे पर बृजभूषण 100 गाड़ियों के काफिले से निकले:राष्ट्रकथा के मंच से बोले- भगवान भी आएं तो रोक दो; 5 लाख को कराएंगे भंडारा बाहुबली बृजभूषण सिंह अपने 69वें बर्थडे पर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। 100 गाड़ियों के काफिले के साथ गोंडा के नंदिनी निकेतन पहुंचे। बृजभूषण खुली कार में हाथ हिलाते हुए आगे बढ़े। 10 किमी की दूरी में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। बुलडोजर से फूल बरसाए गए। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *