8वीं तक के स्कूलों में दो दिन छुट्टी बढ़ाई:कोटा में शीतलहर का अलर्ट, कोहरा छाया, दिन में भी कड़ाके की ठंड

जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी तक अवकाश बढ़ा दिया है। बाकी कक्षाएं सुबह 10 से शाम 4 बजे यथावत संचालित होगी। यह अवकाश सिर्फ विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। शेष स्टाफ को पहले की तरह कार्य करना होगा। आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधान के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।कोटा सहित प्रदेश के 22 जिलों में आज भी कोहरे व शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार सुबह भी शहर सहित ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा। जिसके चलते सड़क पर चलने वालों वाहन चालकों को परेशानी हुई। 24 घंटे में अधिकतम पारा 15 डिग्री व न्यूनतम पारा 8 डिग्री के इर्द गिर्द दर्ज हुआ। सर्द हवा के कारण गलन व ठंड बढ़ गई। दिन में भी रात जैसी सर्दी का एहसास हो रहा है। लोग सर्दी से बचाव के जतन करते नजर आए। बुधवार को अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। जिले में पिछले चार दिन से बादल छाए हुए। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप खिलने से लोगों को हल्की राहत महसूस हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन इसी तरह की सर्दी का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *