जयपुर में महिला को बंधक बनाकर 62 लाख लूटे:7 दिन पहले रखी नौकरानी ने बाहर से बुलाए बदमाश, 3 घंटे घर में ही रहे

जयपुर में एक बुजुर्ग महिला और दो नौकरों को बंधक बनाकर बदमाश 50 लाख के गहने और 12 लाख रुपए नगद लूट ले गए। सुबह 6 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की गई है। बुजुर्ग महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। एडिशनल डीसीपी ईस्ट आशाराम चौधरी ने बताया- मोती डूंगरी थाना इलाके के सोनी अस्पताल के पास देवी नगर में रहने वाली मंजू कोठारी (75) के घर में वारदात हुई है। लूट की वारदात में 7 दिन पहले रखी एक नेपाली नौकरानी सावित्री शामिल है। उसने बाहर से दो लोगों को घर पर बुलाया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी सावित्री ने सोमवार रात करीब 11 बजे दरवाजा खोलकर दो बदमाशों को घर में एंट्री दी। इस दौरान मंजू कोठारी और उनके दोनों नौकर अपने कमरों में थे। बदमाशों ने पहले दोनों नौकर फिर मंजू देवी के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बनाया। मंजू कोठारी के रूम की आलमारी को खोल कर बदमाशों ने 12 लाख रुपए नगद और करीब 50 लाख रुपए के जेवरात और अन्य सामान लूट लिए। रात करीब 2 बजे ये बदमाश घर से बाहर निकले। सावित्री वारदात के बाद इन दोनों बदमाशों के साथ एक कैब से निकल गई। बुजुर्ग मंजू कोठारी के पति करते थे जेवरातों का काम
जांच में सामने आया कि घायल मंजू कोठारी (75) के पति का साल 2007 में देहांत हो गया था। इनका ज्वेलरी का बिजनेस था। पति के देहांत के बाद से वह अपने नौकरों के साथ इस मकान पर रह रही थी। परिचित के कहने पर 7 दिन पहले उन्होंने नेपाली नौकरानी सावित्री को रखा था। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गईं
घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी ईस्ट, एडिशनल डीसीपी ईस्ट मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया। डीसीपी ईस्ट ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कुछ टीमें बनाई हैं। जो टीम बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, एक टीम पीड़िता के साथ घटना से जुड़ी जानकारी के लिए विस्तार से बात कर रही है। सावित्री के संबंध में कई जानकारी पुलिस के हाथ लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *